अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा किलोमीटर संख्या 66.9 (LHS) पर देर रात करीब 12:15 बजे हुआ। गनीमत रही कि चालक मोहम्मद अमीन को कोई चोट नहीं आई। पिकअप (रजिस्ट्रेशन नंबर UP32JN7354) सीतापुर से सिकरीगंज जा रही थी। चालक मोहम्मद अमीन पुत्र रसूल बख्श, निवासी मोहल्ला सैयद बड़ा, थाना कोतवाली, जनपद लखीमपुर खीरी, वाहन चला रहा था। अचानक गाड़ी का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। गाड़ी में चालक के अलावा कोई अन्य यात्री सवार नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया अपनी पेट्रोलियम टीम 2 के साथ करीब साढ़े 12 बजे मौके पर पहुंचे। इसके बाद गायत्री और कोरल की एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। वही गायत्री कंपनी का हाइड्रा वाहन भी मौके पर पहुंच गया। पलटे हुए वाहन को उठाकर पीली पट्टी में खड़ा कर दिया गया है और सुरक्षा के लिए सेफ्टी कोन लगा दिए गए हैं। फिलहाल, यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
Source link