Delhi Airport Accident Video; Akasa Air SpiceJet Plane Collision Photos


नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे दोनों विमान टकराए। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे दोनों विमान टकराए।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया।

हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।

घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही खड़े कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा टूटा

अकासा से टक्कर के बाद स्पाइसजेट के दाहिने पंख का किनारा टूट गया।

अकासा से टक्कर के बाद स्पाइसजेट के दाहिने पंख का किनारा टूट गया।

अकासा प्लेन में फंसा स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा

अकासा विमान के पिछले हिस्से में स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा फंस गया।

अकासा विमान के पिछले हिस्से में स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा फंस गया।

एक तस्वीर में देखें टक्कर के बाद दोनों विमान की हालत

टक्कर में के बाद दोनों विमान एकदम करीब ही खड़े रहे, जिन्हें बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने हटाया।

टक्कर में के बाद दोनों विमान एकदम करीब ही खड़े रहे, जिन्हें बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने हटाया।

अकासा एयरलाइंस बोली- हमारा विमान पार्किंग एरिया में खड़ा था

अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़ी थी, तभी दूसरे विमान ने उसे टक्कर मार दी। हमारी टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए दूसरा इंतजाम कर रही है।

विमानों की टक्कर के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि घटना की जांच होने तक संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी और स्पाइसजेट के पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है।

दोनों प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

दोनों प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और खराबी की पिछली घटनाएं…

मार्च 2026: इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। जिस बोइंग 737 विमान (TC-CON) के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

जनवरी 2026: लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे; सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई

जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था। फ्लाइट नंबर SV-891 जेद्दा जा रही थी। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

दिसंबर 2025: एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *