[ad_1]
रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (12 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 09601, मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल से 09 जुलाई तक (12 ट्रिप) मदार से प्रत्येक गुरूवार को 06.40 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.15 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09602, पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 10 जुलाई तक (12 ट्रिप) पटना से प्रत्येक शुक्रवार को 10.15 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 11 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर 13.20 बजे मदार पहुंचेगी। यहां होगा ठहराव यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, वाया मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, दिलदार नगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरां व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 02 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
[ad_2]
Source link