जिले में इन दिनों बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने मंडी पहुंच रहे हैं। शहर की नानाखेड़ी मंडी फुल होने के कारण किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली दशहरा मैदान में खड़े कराए जा रहे हैं। इसी बीच यहां से किसानों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। पिछले दो वर्षों से गेहूं बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली दशहरा मैदान में खड़े किए जा रहे हैं। यहीं पर उपज की डाक नीलामी होती है और इसके बाद फसल सीधे व्यापारी के वेयरहाउस में ले जाकर तौली और खाली कराई जाती है। ट्रैक्टर से स्टंट का वीडियो वायरल
ताजा मामला शुक्रवार का है, जब दशहरा मैदान में बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। इसी दौरान कुछ किसानों द्वारा ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया, जिसमें वे ट्रैक्टर खींचने की प्रतियोगिता करते नजर आए। वीडियो में दो ट्रैक्टर पीछे की ओर से टायर के सहारे आपस में बंधे दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच यह चुनौती थी कि कौन किसका ट्रैक्टर अपनी ओर खींच सकता है। एक मिनट तक चला जोर-आजमाइश
वीडियो में दो लोग ‘एक, दो, तीन’ बोलकर प्रतियोगिता शुरू कराते हैं, जिसके बाद दोनों चालक अपने-अपने ट्रैक्टर से जोर लगाकर दूसरे को खींचने की कोशिश करते हैं। करीब एक मिनट तक यह खतरनाक खेल चलता रहा। इस तरह के स्टंट से मौके पर हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि, अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Source link