Aurangabad Census | Family Info on Portal, 33 Questions


औरंगाबाद में जनगणना को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने जिलेवासियों से स्व गणना में भाग लेने की अपील की है। डीएम ने कहा कि आम नागरिक se.census.gov.in पोर्टल से 1 मई तक खुद अपनी परारिवारिक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते है। सुविधा 17 अप्र

.

प्रशासन के अनुसार, इस बार जनगणना 2 चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवासीय विवरण के कार्य होने हैं, दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य 2 मई से 31 मई तक चलेगा। इससे पहले नागरिकों को स्व-गणना का अवसर दिया गया है, जिससे वे खुद अपनी जानकारी दर्ज कर प्रक्रिया को आसान बना सकें।

जनगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।

जनगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।

स्वगणना की प्रक्रिया को बनाया गया है सरल

स्व-गणना की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। इसके तहत परिवार का कोई भी सदस्य पोर्टल पर अपने राज्य का चयन कर मोबाइल नंबर से ओटीपी के जरिए लॉगिन कर सकता है।

इसके बाद जिला और क्षेत्र का चयन कर डिजिटल मैप पर अपने घर को चिह्नित करना होगा। इसके बाद परिवार से संबंधित कुल 33 प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन भरने होंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक स्व-गणना आईडी (SE ID) मिलेगी।

जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। प्रशासन ने बताया कि 2 मई से 31 मई के बीच जब गणनाकर्मी घर-घर पहुंचेंगे, तब नागरिकों को यह SE ID दिखानी होगी। इससे डेटा के सत्यापन की प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी। यदि कोई नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गणनाकर्मी उनके घर पहुंचकर सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

सारी जानकारियां सुरक्षित-गोपनीय रखी जाएगी

मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नागरिकों की ओर से दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएंगी। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *