मैनपुरी में दहेज हत्या में पति- ससुर गिरफ्तार:टेक्नोलॉजी बनी सबूत, यक्ष ऐप ने खोली आरोपियों की पहचान




मैनपुरी में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मान गांव में 24 मार्च को हुई एक महिला की संदिग्ध मौत के संबंध में की गई, जिसे पुलिस जांच में दहेज हत्या पाया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत घिरोर थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी। क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त उपदेश (पति) और रामप्रसाद उर्फ हरीप्रसाद (ससुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान और सत्यापन यक्ष ऐप के माध्यम से किया गया। ऐप से मिली जानकारी सही पाए जाने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में थाना घिरोर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 324(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश जारी थी और तकनीकी व मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अनुज चौहान और उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *