धौलपुर पुलिस ने महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। पुलिस लाइनमें शनिवार को मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से पॉक्सो एक्ट 2013, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (पॉक्सो एक्ट) और जेंडर सेंसिटाइजेशन पर यह विशेष कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला एसपी विकास सांगवान के निर्देशन और एएसपी वैभव शर्मा के पर्यवेक्षण में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, लैंगिक समानता और सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पाॅस्को एक्ट के प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका, शिकायत निवारण प्रक्रिया और फील्ड ड्यूटी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी, एएसपी ने जवानों को किया जागरूक
एसपी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल को केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस को महिलाओं के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। सांगवान ने यह भी कहा कि सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण ही बेहतर सेवा देने की प्रेरणा देता है, और भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर एएसपी वैभव शर्मा ने भी पुलिसकर्मियों से अपने व्यवहार और कार्यशैली में जेंडर सेंसिटिव दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यशाला को पुलिस विभाग की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पुलिस बल अधिक संवेदनशील बनेगा और समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा व विश्वास की भावना मजबूत होगी।
Source link