खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र में बुढ़ी गंडक पुल से लापता हुई नवविवाहिता का शव घटना के लगभग 36 घंटे बाद शनिवार को बरामद कर लिया गया। नगर थाना पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान शव को नदी से बाहर निकाला। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पढ़ें, पूरा मामला… गुरुवार को नदी में लगाई थी छलांग जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर नवविवाहिता ने बुढ़ी गंडक पुल से नदी में छलांग लगाई थी। पुलिस को मौके से युवती का सुसाइड नोट, फोटो और चप्पल मिले थे। सुसाइड नोट में दिए गए नंबर के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई थी। बाइक-नगद की मांग कर रहे थे ससुराली मृतका की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी हीरामणि कुमारी के तौर पर हुई है। बताया गया है कि उसकी शादी हाल ही में विकास कुमार से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बाइक और नगद की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के बाद मारपीट और गाली-गलौज परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ ही समय बाद से हीरामणि के साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी और उसे घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। उनका आरोप है कि इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बेलदौर क्षेत्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
Source link