अमृतसर में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप:दुकान पर हमला, लूटपाट और तोड़फोड़, पुलिस जांच जारी




अमृतसर के थाना मोहकमपुरा क्षेत्र में एक मामूली पार्किंग विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, जोड़ा फाटक के पास गली में दो पक्षों के बीच कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आईं। एक परिवार का आरोप है कि विवाद के कुछ समय बाद 7-8 युवकों का समूह एक किराना दुकान पर पहुंचा और वहां जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार के मुताबिक, हमलावरों ने दुकान का सामान नष्ट किया और नकदी भी लूट ली। इतना ही नहीं, उन्होंने परिवार के मुखिया पर हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के समय घर में मौजूद छोटा बच्चा अकेला था, जो इस घटना से बुरी तरह सहम गया। एक अन्य पीड़ित पारस ने बताया कि हमलावर हथियारों से लैस थे और वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी गाड़ी और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हमलावर वाहन छोड़कर फरार, CCTV में कैद वारदात पुलिस अधिकारी हरप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द न्याय की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *