ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने लगातार तीसरे दिन भी नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग थानों की टीमों ने मिलकर 759 ग्राम हेरोइन, 2 किलो 14 ग्राम गांजा, 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त और 24 ग्राम अफीम बरामद की। ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी हरी शंकर ने बताया- जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त प्रयास से युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकेटेड नशा और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना समेजाकोठी, सदर श्रीगंगानगर, घमूडवाली और राजियासर की टीमों ने अलग-अलग सूचनाओं के आधार पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान ये कार्रवाइयां की हैं। 2 किलो 14 ग्राम गांजा के साथ आरोपी पकड़ा सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ टीम के साथ गश्त के दौरान भट्टा कॉलोनी इलाके में आरोपी सुजन कुमार (52) निवासी समस्तीपुर (बिहार) को पकड़ा है।जिसके कब्जे से 2 किलो 14 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद राजियासर थाना पुलिस ने विजयनगर फांटा रोड एनएच-62 पर गश्त करते हुए आरोपी हरविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू (30), निवासी फिरोजपुर (पंजाब) को दबोचा है। उसके पास से 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। 24 ग्राम अफीम सहित 2 गिरफतार घमूड़वाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते सड़क आम रोही 60 एलएनपी पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को पकड़ा। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया- आरोपी अनिल (30) निवासी सरदारपुरा बीका (सूरतगढ़) और साहबराम उर्फ साहिल (22), निवासी 64 एलएनपी (घमूडवाली) के कब्जे से 24 ग्राम अफीम बरामद हुई। नशीले पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया।
Source link