गाजीपुर में मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म:वैदिक रीति से हिंदू युवक से रचाई शादी, परिजनों में दिखा खुशी का माहौल




उतराव क्षेत्र के लठ्ठूडीह में एक अंतरधार्मिक विवाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपनाते हुए वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू युवक के साथ सात फेरे लिए। सिंदूरदान के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। विश्वंभरपुर निवासी चंचल कुमार गोंड का विवाह भरौली कला निवासी स्वर्गीय निजामुद्दीन अंसारी की पुत्री अंजू (परिवर्तित नाम) के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह के दौरान वर-वधू दोनों काफी प्रसन्न नजर आए, वहीं परिजनों के चेहरों पर भी खुशी झलकती रही। कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा और दुर्गा वाहिनी के सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कुबेर नाथ पांडेय उर्फ पागल बाबा, सत्यम शर्मा, प्रवीण राय, अंकित सिंह, राहुल ठाकुर, सतीश चंद्र राय (गुड्डू), दयाशंकर तिवारी, कंचन तिवारी सहित कई गणमान्य लोग और परिजन उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *