संगरूर में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर:परिवार पर दर्ज हैं NDPS के 15 केस, एसपी बोले- इस साल 200 गिरफ्तार




पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत संगरूर जिला पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बता दे कि स्थानीय शहर में पुलिस ने ड्रग तस्कर के गैर-कानूनी रूप से बनाए गए घर को गिरा दिया। इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्त नीति और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। SP नवरीत सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ड्रग्स के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है और तस्करों के खिलाफ निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आरोपी परिवार से दर्ज हैं 15 केस नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि महिला कमलजीत कौर के घर को गिराया गया है, जिस पर नशा तस्करी से जुड़े 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी महिला के पति और ससुर पर भी नशा तस्करी से जुड़े 5-5 मामले दर्ज हैं। इस तरह एक ही परिवार के खिलाफ कुल 15 मामले दर्ज होने के चलते प्रशासन ने यह कठोर कार्रवाई की है। अब तक 200 तस्करों को पकड़ा पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ ड्रग ट्रैफिकिंग समेत विभिन्न धाराओं के तहत कुल 13 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। एसपी विर्क ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत संगरूर जिले में अब तक करीब 200 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का जारी रहेगा रहेगा अभियान नवरीत सिंह विर्क ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान मौके पर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी नरिंदरपाल सिंह, डीएसपी सुनाम हरविंदर सिंह खैरा, डीएसपी करनैल सिंह और थाना प्रमुख इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से नशा तस्करों में डर पैदा होगा और राज्य को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *