नालंदा में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक की मौत:दोस्त के घर में खुद के कट्टे से चली गोली, पेट पर लगी बुलेट; 27 अप्रैल को शादी होनी थी




नालंदा में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक की पहचान सरमेरा के गौसनगर निवासी छोटू कुमार(21) के तौर पर हुई है। घटना बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव की है। छोटू दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। करीब 10 दिन पहले ही अपनी शादी के सिलसिले में गांव आया था। आज यानी 20 अप्रैल को छतरपुर गांव से उसका तिलक आने वाला था। 27 अप्रैल को उसकी बारात जानी थी। एक तरफ जहां घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक लव मैरिज कर रहा था। पेट में लगी बुलेट चचेरे भाई सूरज ने बताया कि अमावां गांव के रहने वाले दोस्त मंटू कुमार के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। जहां नाच-गाने का माहौल था। छोटू छत पर गया था। अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब ऊपर पहुंचा तो देखा कि छोटू लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कट्टे से गोली मिसफायर होने के कारण सीधे पेट मे जा लगी।

लूटपाट मामल में जेल जा चुका है बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच और मौके से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि युवक की मौत उसके खुद के ही देसी कट्टे से गोली चलने के कारण हुई है। मृतक का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पहले भी हथियार के साथ पकड़े जाने और लूटपाट के मामलों में जेल जा चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हथियार बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। घटनास्थल से सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *