ग्वालियर में पोते ने दादी का हाथ चबाया,हड्‌डी दिखने लगी:शराब के नशे में चाचा-चाची से की मारपीट, बीच-बचाव में बुजुर्ग घायल




ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा में रविवार रात एक युवक ने अपनी 70 साल की दादी पर हमला कर दिया। आरोपी ने दादी के हाथ को दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे हड्डी तक नजर आने लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आसमानी माता मंदिर के पीछे रहने वाली कलावती श्रीवास अपने छोटे बेटे विनोद और बहू चेतना के साथ रहती हैं। उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर उनका पोता मनीष श्रीवास रहता है। रविवार रात मनीष शराब के नशे में घर आया और विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने चाचा विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच में आई चाची चेतना को भी उसने पीट दिया। बीच-बचाव में दादी पर हमला परिवार में झगड़ा देख दादी कलावती बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ को दांतों से बुरी तरह काट लिया, जिससे मांस निकल गया और हड्डी दिखने लगी। आरोपी फरार, तलाश जारी घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर के अनुसार, आरोपी युवक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *