नवादा में गर्मी बढ़ी, टेम्प्रेचर 41 डिग्री पहुंचा:हीटिंग जोन में बदल रहा जिले का मौसम, अगले सप्ताह तक राहत नहीं




नवादा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अप्रैल के मध्य में ही अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक, 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप और दोपहर में गर्म हवाओं (लू) के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, जिससे सड़कें सुनसान रहीं। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन और उपग्रहीय चित्रों के अनुसार, नवादा सहित दक्षिण बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव बढ़ने की प्रबल संभावना है। विभाग के मानचित्रों में नवादा को ‘शुष्क और गर्म’ श्रेणी में रखा गया है, जो इसे ‘हीटिंग जोन’ में तब्दील होता दिखा रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की उम्मीद 23 अप्रैल के आसपास हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की उम्मीद है। हालांकि, मैदानी इलाकों, विशेषकर दक्षिण बिहार पर इसके प्रभाव को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में, नवादा के लोगों को अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। बढ़ते तापमान का असर रबी फसलों की कटाई के बाद के कृषि कार्यों और पशुधन पर भी देखा जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय अपने मवेशियों को बाहर न निकालें और उनके लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए स्वास्थ्य विभाग ने नवादा वासियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। डॉक्टरों के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि बाहर जाना अनिवार्य हो, तो सिर को सफेद कपड़े या छाते से ढककर रखें और ओआरएस, नींबू पानी या मट्ठा जैसे तरल पदार्थों का भरपूर सेवन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *