श्रावस्ती में हेड जेल वार्डर की मौत:साइकिल से गिरने पर सिर में लगी थी चोट, जारी जांच




श्रावस्ती जिला कारागार में तैनात एक हेड जेल वार्डर की साइकिल से गिरने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हेड जेल वार्डर कृष्ण कुमार यादव (41) अपने आवासीय कक्ष से साइकिल पर निकले थे। इसी दौरान वे असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे भी अस्पताल में मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भिनगा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच शुरू कर दी है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कृष्ण कुमार यादव मूल रूप से बस्ती जिले के निवासी थे। वह 1994 बैच के कर्मचारी थे और 2024 में उनकी तैनाती श्रावस्ती में हुई थी। प्रारंभिक तौर पर गिरने से हुई सिर की चोट को ही मौत का कारण माना जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा की मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *