Damoh Police Operation FACE | 1204 Fake SIM Cards Busted

[ad_1]

दमोह पुलिस ने धोखाधड़ी कर दूसरे व्यक्तियों के आधार कार्ड पर फर्जी सिम कार्ड सक्रिय कर बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। राज्य साइबर सेल भोपाल के ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओ

.

ब्लैक मार्केट में बेचते थे फर्जी सिम कार्ड

सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि आरोपी भरत उर्फ मोंटी तंतवाय और रजनीश अहिरवार अन्य लोगों के आधार कार्ड का उपयोग करते थे। वे सिम कार्ड के आवेदन फॉर्म (CAF) में आधार कार्ड तो दूसरे का लगाते थे, लेकिन फोटो अपनी लगा देते थे। इस तरह फर्जी सिम तैयार कर उन्हें ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

1204 फर्जी नंबरों का खुलासा

जांच के दौरान वर्ष 2019 से 2021 के बीच कुल 1204 फर्जी सिम कार्ड सक्रिय पाए गए हैं। साइबर सेल भोपाल और दमोह से प्राप्त पांच डायरेक्टरी और टेलीकॉम कंपनियों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इन फर्जी नंबरों की पहचान की। हटा निवासी प्रवीण राज दुबे और अखिलेश चौरसिया के बयानों के बाद इन दोनों मुख्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।

धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी भरत और रजनीश के खिलाफ धारा 419, 468, 471, 34 और आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन फर्जी सिम कार्डों का उपयोग किन आपराधिक गतिविधियों में किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *