मोगा में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार:कारतूस और पिस्तौल बरामद, एक पर पहले से दर्ज हैं कई केस




मोगा जिले में पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह कार्रवाई जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। एसपी अजे गांधी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि सहायक थानेदार पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू (निवासी गांव रोडे) और योद्धा सिंह (निवासी गांव महेशरी संधुआं) के पास अवैध हथियार हैं।
पिस्तौल और कारतूस बरामद सूचना के अनुसार, वे फिरोजपुर रोड पर कॉलेज पुल के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल .30 बोर और तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं केस पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर मोगा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू के खिलाफ पहले भी थाना समालसर में विभिन्न धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें ये हथियार कहां से मिले और वे किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *