शाहजहांपुर में चलते मैजिक वाहन में लगी आग:किराने का सामान जलकर राख, ड्राइवर ने बचाई जान




शाहजहांपुर में एक चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अपनी जान बचाई। इस घटना में मैजिक में रखा किराने का सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास हुई। लखीमपुर जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के बनका गांव निवासी इदरीस का यह मैजिक वाहन किराए पर चलता है, जिसे मोहम्मद सुहैल चला रहा था। चालक मैजिक में किराने का सामान भरकर शाहजहांपुर आ रहा था। इंजन से धुआं उठते देख चालक सुहैल ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और उससे उतरकर खुद को सुरक्षित किया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मैजिक में रखा किराने का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल, नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *