[ad_1]
हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोगामेड़ी थाना पुलिस ने एक कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस मामले में 6 महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी नोहर निवासी अरसद अली उर्फ कालू पठान (42) के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी थाना प्रभारी चंद्रकला के नेतृत्व में एक टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की। अरसद अली उर्फ कालू पठान लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।
यह गिरफ्तारी 7 नवंबर को दर्ज एक मामले से संबंधित है। उस दिन पुलिस ने रामगढ़ निवासी अनिल खां और उसकी पत्नी शहनाज बानो को 6.25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के दौरान ही अरसद अली उर्फ कालू पठान का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
[ad_2]
Source link