अमृतसर में कुत्तो को घुमाने निकले बुजुर्ग की मौत:फोन कर घर वालों को कहा मुझे गोली मार दी है

[ad_1]


अमृतसर के थाना गेट हकीमा इलाके में देर रात हुई गोलीबारी में कुत्ता घुमाने निकले एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायण दास के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास ही एक छोटा जनरल स्टोर चलाते थे और इलाके में एक शांत स्वभाव के व्यक्ति के तौर पर जाने जाते थे। परिवार के अनुसार, नारायण दास रोज की तरह रात को अपने कुत्तो को घुमाने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घायल अवस्था में उन्होंने तुरंत अपने घर फोन कर बताया कि उन्हें गोली लग गई है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहासुनी के बाद पड़ोसी ने चलाई गोली प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले नारायण दास का पास की एक दुकान को लेकर हल्का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने दुकान के शटर पर लकड़ी से वार किया, जिसके बाद पड़ोसी रजनीश के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रजनीश ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, जो नारायण दास की टांग में लगी। अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी जान चली गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *