जालंधर के ढिलवां रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक गैस टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और SSF (सड़क सुरक्षा बल) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। ढिलवां रोड पर हुआ हादसा
ढिलवां रोड पर आ तेज रफ्तार गैस टैंकर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। 35 वर्ष थी मृतक की उम्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। ट्रैफिक पुलिस और एसएसएफ (SSF) की टीम यातायात को सुचारू करने में जुटी है। जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि युवक टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टैंकर और बाइक दोनों अपनी सही लेन में थे, लेकिन हादसा कैसे हुआ, इसकी बारीकी से पड़ताल की जाएगी।
Source link