लुधियाना में दुकान से 5 लाख का कैश चोरी:सीढ़ी के रास्ते चढ़ा, शीशा तोड़ा, गल्ले से रुपए निकाल कर हुआ फरार




लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के मुख्य बाजार में एक दुकान से लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली गई। यह वारदात मंगलवार सुबह करीब 4 बजे हुई, जब एक चोर ने गोल्डी गिफ्ट हाउस को निशाना बनाया। चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर दुकान के बगल वाली सीढ़ी से चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर ने दुकान पर लगे शीशे की छोटी ईंटों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में घुसने के बाद चोर सीधे गल्ले के पास गया। उसने सारी नकदी अपने बैग में डाली और उसी रास्ते से बाहर निकल गया। चोर ने दुकान के अंदर करीब डेढ़ घंटा बिताया। पेमेंट के आए थे पांच लाख रुपए
दुकान के मालिक मनदीप सिंह ने बताया कि चोरी नकदी में करीब 5 लाख रुपए थी। जो एक दोस्त की पेमेंट के रूप में आए थे। इसके अलावा, कुछ नए नोटों की गड्डियां और डॉलर भी चोर ले गया। चोर हिडेन कैमरे का मेमरी कार्ड निकाल ले गया। दुकान के मालिक मनदीप सिंह उर्फ लक्की ने बताया कि गले में एक हिडेन कैमरा चाबी के रूप में पड़ा था, जिसमें से चोर ने मेमोरी कार्ड निकाल लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *