मोगा में चलते ट्रक में लगी आग:गेहूं की फसल उतार कर लौट रहा था, शॉर्ट सर्किट से हादसा




मोगा जिले में अजीतवाल पुलिस स्टेशन के पास एक चलते ट्रक में आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। अपनी सुरक्षा के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ स्थानीय निवासियों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही अजीतवाल थाना प्रभारी राज सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास किए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने पाया काबू पुलिस और स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयासों से पास की पानी की टंकी से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा नुकसान टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में गेहूं उतारने के बाद वापस लौट रहा था। घटना की जांच कर रही पुलिस मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने लोगों से अपील की कि ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए हर गांव में पानी की टंकी का होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि ऐसी घटनाओं के दौरान तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को रेखांकित किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *