लुधियाना में घर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:बाइक पर सवार होकर आए दो युवक, कुछ दिनों पहले हुई थी मामूली कहासुनी




लुधियाना के थाना टिब्बा क्षेत्र की शंकर कॉलोनी में देर रात एक घर के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो युवक एक बाइक पर सवार होकर घर के बाहर पहुंचे। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और अपने साथ लाई बोतल से घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़का। पेट्रोल छिड़कने के बाद युवक ने आग लगा दी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही सेकेंड में दरवाजे के बाहर आग तेजी से फैल गई। पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम शंकर कालोनी निवासी सुखा ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। उनके अनुसार, कुछ दिन पहले मामूली बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने बदला लेने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। थाना टिब्बा के एएसआई गुरदियाल सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *