कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 8 बजे से 10 बजे बजे तक: गिरधरपुरा, श्रीनाथ रेजीडेंसी, सांवर रोड, माहेश्वरी रिसॉर्ट को की 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक:महावीर नगर प्रथम, सेंट्रल मेडिकल एरिया, सामुदायिक भवन क्षेत्र, रंगबाड़ी सेक्टर 2, विश्वकर्मा नगर स्पेशल, महावीर नगर तृतीय इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। शाम 4 बजे से 6 बजे तक: आरएचबी कॉलोनी का कुछ हिस्सा, लक्ष्मण विहार का कुछ हिस्सो में 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक: रावतभाटा रोड, नयागांव पुलिया के पास, हैंगिंग ब्रिज, बख्शी स्कूल, एनएचआई इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
Source link