यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 3 ट्रेनों के रूट में बदलाव:जोधपुर-हावडा एक तरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन, इन स्टेशन पर होगा ठहराव




उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी कार्य के चलते ये कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। ये ट्रेन प्रभावित रहेंगी। 1. गाडी संख्या 12307-हावडा-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.04.26 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह बदले हुए रूट पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीजीएल झांसी-आगराकैंट होकर चलेगी। 2. गाडी संख्या 22308-बीकानेर-हावडा रेलसेवा जो दिनांक 29.04.26 को बीकानेर से शुरू होकर वह परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट-वीजीएल झांसी-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी। 3. गाडी संख्या 12324-बाडमेर-हावडा रेलसेवा दिनांक 29.04.26 को बाडमेर से शुरू होगी वह बदले हुए मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी। जोधपुर-हावडा एक तरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 04803, जोधपुर-हावडा एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.04.26 को (01 ट्रिप) जोधपुर से 17.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.10 बजे पहुंचेगी व 23.20 बजे शुरू होकर तीसरे दिन 10.15 बजे हावडा पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव यह ट्रेन मार्ग में गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं..दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन ट्रेनोंं में 01 थर्ड एसी, 18 शयनयान व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होगें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *