पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी लू का अलर्ट:तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक, बारिश की संभावना नहीं, 26 से बारिश के आसार




पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में आसमान से आग बरस रही है। पांच जिलों का तापमान 39 डिग्री से पार चल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से आज भी लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात भी गर्म रहने का अनुमान है। राज्य में 25 अप्रैल तक ऐसा मौसम रहेगा। 26 अप्रैल से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा और फरीदकोट में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। 7 जिलों में मौसम की स्थिति खराब मौसम विभाग के मुताबिक आज लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों के अलग-अलग इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है और गर्म हवाएं चल सकती हैं। 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।वहीं, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है, जिससे फिलहाल उसका असर कम हो गया है। 21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक राज्य में कुल 21 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि 4 जिलों में तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री बठिंडा एयरपोर्ट और फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पटियाला में 39.3 डिग्री, भाखड़ा डैम में 39.2 डिग्री, लुधियाना में 39.0 डिग्री और चंडीगढ़ में 38.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अमृतसर में 37.6 डिग्री, पठानकोट में 37.6 डिग्री, गुरदासपुर में 37.5 डिग्री, फाजिल्का में 37.5 डिग्री और पटियाला (ऑब्जर्वेटरी) में 37.3 डिग्री रहा। अन्य जिलों में भी तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच बना रहा। 24 तक लू चलने की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं, उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 24 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। ऐसे रहेगा दो दिन का मौसम 23 अप्रैल – राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। हालांकि, पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में ऐसी स्थिति की संभावना नहीं है। 24 अप्रैल – पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर को छोड़कर पूरे पंजाब में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *