चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, छह बदमाश गिरफ्तार:BSF जवान से चेन छीनने की हुई थी घटना, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की हुई पहचान




भोजपुर के आरा शहर में झपट्टा मारकर गहना और नकदी छीनने की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज के समीप की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक संगठित गैंग का खुलासा किया है, जो शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार सभी आरोपित पटना जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं। सदर एसडीपीओ-वन राज कुमार साह ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में आर ब्लॉक रोड निवासी रोहित कुमार, ऋतिक मिश्रा, अमन कुमार मिश्रा, वीरचंद पटेल रोड निवासी दीपक मिश्रा, विकास मिश्रा तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के लाटनगंज निवासी नेहाल नट शामिल हैं। छापेमारी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और दो बाइक बरामद की गई है। सभी आरोपी तिवारी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और शहर में सक्रिय होकर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। 20 अप्रैल को बीएसएफ जवान से हुई थी छिनतई एसडीपीओ ने बताया कि 20 अप्रैल को टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंगा नगर (मझौंवा) निवासी बीएसएफ जवान राहुल कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा था, जिसमें अपराधियों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। मामले में जवान की पत्नी पूनम कुमारी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर देवराज राय और दारोगा निशांत कुमार के नेतृत्व में महावीर टोला और शिवगंज मोड़ के पास छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनका गैंग सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर चेन छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, साथ ही लूटी गई सोने की चेन की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर सात लोगों को आरोपित बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *