सड़क पार कर रहे तेंदुए को वाहन ने मारी टक्कर:मझगवा-पठरा मार्ग पर घायल; रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम




कटनी में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। मामाला जिले के बड़वारा कुंडम परियोजना परिक्षेत्र में मझगवा और पठरा गांव का हैं। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल तेंदुआ सड़क किनारे गिर गया, जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 10 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में तेंदुए को देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़वारा रेंजर सैयद जुनैद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। इसका उद्देश्य घायल तेंदुए को आबादी वाले क्षेत्र में जाने से रोकना और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। घायल तेंदुए के रेस्क्यू को पहुंची टीम रेंजर ने बताया कि तेंदुआ गंभीर रूप से घायल है और उसके पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए कटनी मुख्यालय से पिंजरा मंगवाया गया है। साथ ही, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेष चिकित्सक टीम को भी सूचित किया गया है, जो जल्द ही मौके पर पहुंचकर तेंदुए का इलाज और रेस्क्यू शुरू करेगी। विभाग ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह मामला प्रथम दृष्टया ‘हिट एंड रन’ का प्रतीत होता है। आशंका है कि जंगल से सड़क पार करते समय किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मारी है। विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *