जालंधर में गर्मी का सीजन शुरू होते ही पावरकॉम ने रिपेयर शुरू कर दी है। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली कट शेड्यूल किए गए हैं। लंबे कटों के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। पावरकॉम का कहना है कि रिपेयरिंग का काम 30 अप्रैल तक चलेगा। जालंधर में 25 अप्रैल तक बिजल कट का शेड्यूल जारी किया गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना 4 से 5 घंटे तक कट लगेगा। कट के चलते पानी की समस्या आ सकती है, इसलिए लोग शेड्यूल के हिसाब से पहले ही पानी स्टोर कर रख लें। विभाग ने बताया कि बुधवार को जालंधर में ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, गांव ढोंगरी, गांव सिकंदरपुर, गांव लेसरीवाल, गांव जगरावा, गांव महमदपुर, गांव माधर, गांव मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां, एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, आबादी धर्मपुरा, आलू फार्म, बसंत विहार, मान मेडिसिटी अस्पताल, जालंधर एनक्लेव, कृष्णा कॉलोनी, आरसीएफ कॉलोनी, ग्लेनमोर ग्रीन फार्म, खांबड़ां चर्च, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, लाडो वाली रोड के इलाके में बिजली बंद रहेगी। कल से इन इलाकों में रहेगा बिजली कट
Source link