औरंगाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई घायल:गंभीर हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे




औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा स्थित एनएच-19 पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान ओरा गांव निवासी विदेशी पासवान और सत्येंद्र पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद शहर के एक रिसॉर्ट में आयोजित रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कामा बिगहा मोड़ के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला परिषद सदस्य ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिप सदस्य अनिल यादव अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर चले गए, जहां उनका इलाज जारी है। एनएच की लापरवाही के कारण हो रही दुर्घटना घटना के बाद जिप सदस्य अनिल यादव ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कामा बिगहा मोड़ के पास एनएच-19 पर उचित साइन बोर्ड और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और पर्याप्त संकेतों की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *