ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत:कैमूर में आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया




कैमूर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के अंवारी गांव के पास की है। मृतक की पहचान बेलांव थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव निवासी शंकर पासवान के बेटे सुनील पासवान(30) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) रत्ना प्रियदर्शनी ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक डायरी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी दीपक तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने करीब 10 मिनट तक सड़क जाम रखा। ग्रामीणों की मुख्य मांग घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की थी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। आवेदन देने पर ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया होगी शुरू एसडीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे आवेदन दें, जिसके बाद सड़क पर ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम को समाप्त कराया गया और यातायात सामान्य हो सका। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *