अबोहर में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौक:बेटा बोला- 75 वर्षीय पिता को सुनाई व दिखाई कम देता था, तड़के घर से गायब मिले




फाजिल्का के अबोहर में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर जीआरपी अबोहर की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। यह हादसा बुधवार तड़के बहावलवासी के पास हुआ। मृतक की पहचान क्षेत्र के केराखेड़ा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग धर्मपाल पुत्र टिक्कू राम के रूप में हुई है। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया। इसकी जांच की जा रही है। पु​लिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए है। बताया गया कि मृतक धर्मपाल पुत्र टिक्कू राम को कम सुनाई और कम दिखाई देता था। वह आज अल सुबह करीब 3:30 बजे अचानक अपने घर से कहीं चले गए थे। सुबह 6 बजे जब परिजनों ने उन्हें घर में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें बहावलवासी के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने धर्मपाल के रूप में उनकी पहचान की। सूचना मिलने पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के तीन बेटे हैं। पुलिस ने बेटे लिखमाराम के बयानों के आधार पर 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *