बलरामपुर में बेला गांव में लगी भीषण आग:12 घर जले, 6 मवेशियों की मौत; लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान




बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित बेला गांव में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में 12 फूस के मकान जलकर राख हो गए। आग से आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। ग्राम प्रधान उमेश यादव ने बताया कि आग दोपहर करीब 12 बजे पूरन पासवान के घर से शुरू हुई। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के घरों को संभलने का मौका नहीं मिला। पूरन के घर में खड़ी बाइक, घरेलू सामान और तीन बकरियां आग की चपेट में आ गईं। आग ने जल्द ही धर्मेंद्र पासवान, भूरे पासवान, अजीत, अनोखी, रामदुलारी, पारस, जोगिंदर, इंद्रेश और सूरज पासवान के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धर्मेंद्र के घर में रखा जरूरी सामान, कपड़े और नकदी जलकर खाक हो गए। भूरे पासवान की कई बकरियां भी आग में झुलस गईं। पीड़ितों को सरकारी सहायता मिलेगी घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेखपाल अजय प्रकाश ने जानकारी दी कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीण अपने घरों और मवेशियों के नुकसान से प्रभावित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *