कैमूर स्कूल में हेडमास्टर-शिक्षिका में मारपीट:मोहनिया के बघीनी विद्यालय का वीडियो वायरल, छात्रों ने DM से की शिकायत




कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित बघीनी गांव के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधानाध्यापिका रंजनलता और शिक्षिका चिंता देवी के बीच मारपीट हो गई। यह घटना एक मामूली विवाद के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, विवाद बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर शुरू हुआ। शिक्षिका चिंता देवी ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका उन बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करती थीं, जिन पर वे विशेष ध्यान देती थीं। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस घटना के बाद विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित छात्र-छात्राएं सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। छात्रों ने बताया कि शिक्षकों का ऐसा आचरण उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हालांकि, जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *