टोंक में 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा तापमान:बुधवार रात से बदला मौसम, हवा चलने से गिरा पारा




टोंक में एक बार फिर मौसम बदला। गुरुवार को हवा चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली। बीते 24 घंटे में तीन डिग्री तक तापमान गिरा है। ऐसे में गुरुवार को तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री रहा। दो दिने से बढ़ा हुआ था तापमान जिले में दो दिन से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ था। अधिकतम तापमान पिछले दो दिन तक 40 डिग्री सेल्सियस पार था। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बुधवार रात से ही मौसम बदल गया। रात कभी तेज तो कभी मध्यम गति की रुक रुक हवा चल रही थी, इससे बीती रात से पिछले दो दिनों के मुकाबले गर्मी का अहसास कम हो रहा है। गुरुवार सुबह भी मौसम में ज्यादा तेज धूप और गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं, जबकि मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे पहले 26 डिग्री था , जबकि बीती रात न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे तेज धूप और गर्मी मे काफी राहत मिली है। ऐसे मे लोगों की दिनचर्या गत दिनों के मुकाबले थोड़ी और सामान्य हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *