अयोध्या में भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत:राम मंदिर में एयरपोर्ट जैसे एसी प्रतीक्षालय और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

[ad_1]


अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच राम मंदिर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) में बनाए गए दो वातानुकूलित प्रतीक्षालय आमजन के लिए खोल दिए गए हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन प्रतीक्षालयों में अब श्रद्धालु आराम के साथ अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। एयरपोर्ट लाउंज की तर्ज पर तैयार इन प्रतीक्षालयों में एक साथ करीब तीन हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां स्टील की आरामदायक कुर्सियां, पंखे और शीतल वातावरण के साथ स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति आरओ प्लांट से हो रही है। गर्मी से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को ओआरएस घोल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतीक्षालय के भीतर भक्ति का माहौल भी खास है। मधुर भजनों की धुन के बीच बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रामलला और राम परिवार के सजीव दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं। वहीं 400 फीट लंबी दीवारों पर हाथ से बनी मधुबनी पेंटिंग में भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की लीलाओं को 22 पैनलों में उकेरा गया है, जो आध्यात्मिक वातावरण को और गहरा बनाता है। सुरक्षा के लिहाज से भी मंदिर परिसर को अत्याधुनिक बनाया गया है। अग्निशमन के लिए उत्तर दिशा में कंट्रोल रूम स्थापित है, जिसमें भूमिगत पानी के टैंक और ऑटोमेटिक पंप सिस्टम लगाए गए हैं। आपात स्थिति में स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम सक्रिय होकर आग पर तुरंत काबू पाने में सक्षम है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, पूरे परिसर में हाईटेक स्प्रिंकलर, फायर हाइड्रेंट और 24 घंटे तैनात फायर टेंडर जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *