हरदा मंडी में चना खरीदी पर रिश्वत के आरोप:किसानों का हंगामा; बोले- 200 रुपए प्रति क्विंटल मांगे जा रहे, ट्रॉली रिजेक्ट पर विवाद




हरदा में गुरुवार दोपहर को जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी स्थित चना खरीदी केंद्र पर किसानों ने करीब आधा घंटे तक हंगामा किया। यह विवाद समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के दौरान एक किसान की ट्रॉली रिजेक्ट किए जाने के बाद हुआ। ग्राम पुरा निवासी किसान मोहनलाल जाट ने आरोप लगाया कि नेफेड के सर्वेयर ने उनसे 200 रुपए प्रति क्विंटल की मांग की। किसान के अनुसार, उनका चना साफ होने के बावजूद उसे रिजेक्ट किया जा रहा था। वहीं, नेफेड के कर्मचारी अंकित पटेल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि माल का उठाव नहीं होने के कारण उपज लेने से मना किया गया था, और रुपए मांगने का आरोप गलत है। पटेल ने यह भी बताया कि जो किसान अपनी उपज लेकर आए थे, उनका पंजीयन नहीं था। अधिकारियों और किसान नेताओं के हस्तक्षेप के बाद ग्राम पुरा के किसान मोहनलाल का चना खरीद लिया गया। यह पहली बार है जब नेफेड का खुद का चना खरीदी केंद्र बना है, जिस पर सुविधा मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसायटी खरीदी कर रही है। इसी केंद्र पर यह हंगामा हुआ था। एक अन्य किसान ने भी शिकायत की कि वह घर से चना साफ करके लाए थे, फिर भी उनके चने को रिजेक्ट कर वापस भरने को कहा जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *