मोगा-बर्नाला रोड पर स्थित गांव डाला के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे सड़क पार करते समय एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात बाइक चालकफरार हो गया, जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना थाना मैहना के अंतर्गत आने वाले गांव डाला के मंडी क्षेत्र के पास हुई। जानकारी के अनुसार, स्वर्ण सिंह पुत्र राम अवतार सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्वर्ण सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर समाज सेवा सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची और घायल स्वर्ण सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पहुंची पुलिस टीम ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Source link