जालंधर के पठानकोट चौक स्थित एक अस्पताल के बाहर पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। इस घटना में ट्रॉली में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रॉली चालक हरपाल सिंह ने बताया कि यह हादसा बिजली के तारों के अधिक नीचे होने के कारण हुआ। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली तारों के नीचे से गुजर रही थी, तभी तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। इन चिंगारियों ने तुरंत पराली को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरी ट्रॉली आग की लपटों में घिर गई। हादसे में लाखों का नुकसान
हरपाल सिंह के अनुसार, इस घटना में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वे नडाला से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे के समय सड़क भी टूटी हुई थी, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित ने आरोप लगाया कि हादसे के दौरान उन्होंने पास के अस्पताल के कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link