राजसमंद में भीम विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने प्रेसवार्ता कर वर्तमान विधायक हरिसिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लूट, चोरी और हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। रावत ने आरोप लगाया कि पीपली नगर में दो बार चोरी की वारदात होने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिसका कारण स्थानीय विधायक का दबाव बताया गया। वहीं दिवेर क्षेत्र में 200 से अधिक भैंसों की चोरी होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बग्गड क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इसे दुर्घटना बताने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जांच बदली गई और हत्या का खुलासा हुआ।
पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक के पुत्र द्वारा एक गरीब परिवार के कमरे गिरा दिए गए। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि विधायक के पुत्र के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं और हाल ही में एक महिला ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी शिकायत लेकर महिला एसपी के समक्ष पेश हो चुकी है। उन्होंने सभी मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Source link