अबोहर के सरकारी अस्पताल में घुसे एक उत्पाती बंदर ने पहले अस्पताल में तोड़फोड़ की और फिर शहरी क्षेत्र में घुसकर दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों में एक आठ वर्षीय बच्चा और एक गर्भवती महिला शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 22 अप्रैल की दोपहर को शुरू हुई जब बंदर सरकारी अस्पताल में घुस गया। उसने रात भर अस्पताल में उत्पात मचाया, जिसमें वार्डों में तोड़फोड़ और एक पर्ची काउंटर में घुसकर कंप्यूटर सेट तोड़ना तथा अन्य सामान बिखेरना शामिल है। अस्पताल में उत्पात मचाने के बाद बंदर रात में ही शहरी क्षेत्र में घुस गया। वन्यजीव रक्षा विभाग ने बंदर को पकड़ने के लिए अस्पताल में एक पिंजरा लगाया है, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। खाते हुए जा रहे बच्चे का चेहरा नोचा आज सुबह, बंदर ने नई आबादी गली नंबर 8 निवासी 8 वर्षीय वरुण पर हमला कर दिया। वरुण गली में कुछ खाते हुए जा रहा था तभी बंदर ने उस पर हमला कर उसके चेहरे पर नोंच लिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद बंदर वहां से भाग गया। वरुण की मां ने पार्षद विपिन शर्मा की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घर में घुसकर गर्भवती महिला को काटा आज दोपहर, सिधु नगरी गली नंबर 7 निवासी गर्भवती महिला चांद कौर पत्नी हर्ष सिधू अपने घर में बैठी थीं। तभी बंदर अचानक घर में घुस आया और उनकी गोद में बैठ गया। जब महिला ने उसे भगाने की कोशिश की, तो बंदर ने उनके हाथ पर काट लिया। महिला को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पिंजरा लगाया, वन विभाग के दो कर्मचारी अस्पताल में तैनात बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। जंगली जीव रक्षा विभाग के वन रेंज अफसर मनजीत सिंह ने बताया कि कल अस्पताल में बंदर घुसा होने की सूचना पाकर उन्होंने विभाग के कर्मचारियों छोटू राम व राजिन्द्र सिंह की डियूटी लगा दी, लेकिन अभी तक बंदर पकड में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि वैसे तो यह काम नगर निगम का है लेकिन निगम के अधिकारी व कर्मचारी उनका कोई सहयोग नहीं कर रहे।
Source link