मालवीय नगर इलाके में 14 अप्रैल को खड़ी कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप और महंगे सामान चोरी करने की दो सनसनीखेज वारदातें सामने आईं। शातिर चोरों ने सुनसान जगहों पर खड़ी कारों को निशाना बनाकर कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पहली घटना: डी-ब्लॉक में खड़ी मोहित कुमार की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग, चार्जर, 100 सिम कार्ड और अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया गया। दूसरी घटना: गिरधर मार्ग में पंकज अग्रवाल की Ciaz कार से दुकान के सामने ही बैग चुरा लिया गया, जिसमें HP लैपटॉप, टैबलेट, चार्जर और दस्तावेज रखे थे। दोनों घटनाएं एक ही दिन और आसपास के इलाकों में हुईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जवाहर सर्किल थाना की टीम ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर एक आरोपी को दबोच लिया। 3 आरोपी मिलकर वारदात करते डीसीपी ईस्ट ने बताया कि मामले में पुलिस ने राजकुमार (37) को गिरफ्तार किया, जो टोंक जिले का रहने वाला है और वर्तमान में सांगानेर में रह रहा था। आरोपी से 2 चोरी के लैपटॉप, 2 चार्जर, लैपटॉप बैग और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी (DL 11 AH 1617) को जब्त किया है। डीसीपी ईस्ट ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गैंग है। 3 आरोपी मिलकर वारदात करते थे एक साथी स्कूटी पर थोड़ी दूरी पर इंतजार करता और दो आरोपी कार के पास एक निगरानी करता, दूसरा शीशा तोड़कर सामान निकालता। फिर चोरी के बाद सामान स्कूटी वाले को देकर तुरंत फरार हो जाते। गांधीनगर, रामनगरिया और प्रतापनगर इलाकों में भी चोरी करना कबूला पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों विकास और एक अन्य के साथ मिलकर गांधीनगर, रामनगरिया और प्रतापनगर इलाकों में भी चोरी की वारदातें करना कबूल किया है।
दोनों साथी फिलहाल फरार हैं।
Source link