भास्कर न्यूज़ | लुधियाना सतीश चंद्र धवन राजकीय कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग एवं शोध केंद्र की छात्राओं काजल और ज्योति पटेल ने पंजाब यूनिवर्सिटी की एमए हिंदी पहले सेमेस्टर परीक्षा में क्रमशः दूसरा और चौथा स्थान हासिल किया। काजल ने 400 में से 325 अंक तथा ज्योति पटेल ने 400 में से 296 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी के शीर्ष पांच छात्रों में जगह बनाई। यूनिवर्सिटी के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) गुरशरण जीत सिंह संधू ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि टीचरों के नियमित मार्गदर्शन से विभाग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहता है। इस अवसर पर डॉ. मोनिका, डॉ. मोनिका जैन, डॉ. सोनदीप और प्रो. इंद्रजीत पासवान ने भी दोनों छात्राओं को बधाई दी।
Source link