Rajasthan Heatwave Grips Ganganagar at 44.5°C; Weather Change Expected


जयपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत 5 जिलों में हीटवेब का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। श्रीगंगानगर में देश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर के अलावा 10 शहर ऐसे रहे, जहां अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिनभर तेज धूप रहने के साथ ही सतही स्तर पर हल्की से मध्यम हवाएं चली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 25 अप्रैल से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है। जिसका असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के एरिया में देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से दोपहर बाद कई शहरों के आसमान में बादल छा सकते है और धूलभरी हवाएं चलने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

राजस्थान में गर्मी की 2 तस्वीरें…

तस्वीर, श्रीगंगानगर के चूनावड़ की है। यहां गर्मी के चलते सड़कें सूनी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 44.5 डिग्री पर पहुंच गया।

तस्वीर, श्रीगंगानगर के चूनावड़ की है। यहां गर्मी के चलते सड़कें सूनी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 44.5 डिग्री पर पहुंच गया।

अजमेर के आनासागर रामप्रसाद घाट चौपाटी पर तेज धूप के कारण मछलियों का दाना बेच रही महिला ने छतरी का सहारा लिया।

अजमेर के आनासागर रामप्रसाद घाट चौपाटी पर तेज धूप के कारण मछलियों का दाना बेच रही महिला ने छतरी का सहारा लिया।

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म…

इन जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा

पिछले 24 घंटे का मौसम देखे तो राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप रही। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, नागौर, फलोदी, भरतपुर, दौसा, टोंक समेत अन्य कुछ शहरों में दिन में तेज धूप के बीच सतही स्तर पर हल्की से मध्यम हवाएं चली। श्रीगंगानगर में कल सुबह से गर्मी तेज रही और दिन चढ़ने के सा​​थ गर्मी बढ़ती चली गई।

इसी तरह कोटा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 42.5, पिलानी में 42.2, चूरू में 42.6, बीकानेर, जैसलमेर में 41.5, बीकानेर के पास स्थित लूणकरणसर में 41.8, बाड़मेर में 40.4, हनुमानगढ़ में 40.9, दौसा में 40.3, फतेहपुर में 40, झुंझुनूं में 39.8, करौली में 39.9, जोधपुर में 39.4, उदयपुर, नागौर में 39 और भीलवाड़ा में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

श्रीगंगानगर में देश का सर्वाधिक तापमान

मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक 23 अप्रैल को देश में 5 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। इसमें सर्वाधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में रहा। गंगानगर के अलावा अकोला (महाराष्ट्र) 44.3, अमरावती (महाराष्ट्र) 44.4, भठिंडा (पंजाब) 44, प्रयागराज (यूपी) 44.4, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) 44, वर्धा (महाराष्ट्र) 44 और झारसुगुड़ा (उड़ीसा) 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

अब आगे क्या

राजस्थान के प्रमुख शहरों में गर्मी का हाल

जयपुर के तापमान में गिरावट, रात में गर्मी कम हुई

जयपुर में गुरुवार दिन में तेज धूप रही और हल्की हवाएं चली। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में 26, 27 अप्रैल को यहां दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने और आसमान में बादल छाने की संभावना जताई है।

जयपुर में हवामहल के सामने बुजुर्ग ने गर्मी से बचाव के लिए छतरी लगाकर प्याऊ बना रखी है। ठंडा पानी पिलाते हुए।

जयपुर में हवामहल के सामने बुजुर्ग ने गर्मी से बचाव के लिए छतरी लगाकर प्याऊ बना रखी है। ठंडा पानी पिलाते हुए।

उदयपुर में गर्मी में फतहसागर झील पर सन्नाटा

उदयपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा, जहां अधिकतम आर्द्रता 58 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 13 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

इससे पहले बुधवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का असर और तेज होता जा रहा है, जिससे दिन के समय लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उदयपुर में गर्मी के चलते फतहसागर झील के पास सड़क पर लगी दुकानों को पर्दों से ढका हुआ।

उदयपुर में गर्मी के चलते फतहसागर झील के पास सड़क पर लगी दुकानों को पर्दों से ढका हुआ।

जोधपुर में ज्यूस की दुकानों पर लगी भीड़

जोधपुर शहर में आज दोपहर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के चलते लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।

जोधपुर के सिवांची गेट के पास लगी दुकान पर गन्ने का रस पीते हुए लोग।

जोधपुर के सिवांची गेट के पास लगी दुकान पर गन्ने का रस पीते हुए लोग।

अजमेर में तेज धूप ने झुलसाया

अजमेर में चिलचिलाती गर्मी का दौर लगातार जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने गुरुवार को आमजन का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बरकरार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

अजमेर में गर्मी को देखते हुए कई जगह पर प्याऊ लगे हुए ताकि राहगीरों को परेशानी न हो। जेएलएन हॉस्पिटल के बाहर लगे प्याऊ पर पानी पीता युवक।

अजमेर में गर्मी को देखते हुए कई जगह पर प्याऊ लगे हुए ताकि राहगीरों को परेशानी न हो। जेएलएन हॉस्पिटल के बाहर लगे प्याऊ पर पानी पीता युवक।

कोटा में कल था सीजन का सबसे गर्म दिन कोटा में गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बढ़ती गर्मी और हीटवेव की संभावना को देखते हुए कलेक्टर पीयूष समारिया ने आदेश जारी कर आज से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया है।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए कोटा अदालत परिसर में पेड़ की छांव के नीचे बैठे वकील।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए कोटा अदालत परिसर में पेड़ की छांव के नीचे बैठे वकील।

सीकर में अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी

सीकर में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा। अगले 2 दिन भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। 26 अप्रैल को दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है। इससे पहले गर्म हवाओं का दौर चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

सीकर में कल्याण सर्किल के आस-पास दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही कम हो गई है।

सीकर में कल्याण सर्किल के आस-पास दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही कम हो गई है।

अलवर में अगले 3 दिन हीटवेव की चेतावनी

अलवर में लोग गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत से परेशान है। गुरुवार को तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। वहीं पानी की किल्लत से परेशान लादिया मोहल्ले की महिलाओं ने जलदाय विभाग जाकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि नियमित सप्लाई नहीं होने से घरों के काम के लिए भी नहीं है।

अलवर शहर के जेल चौराहे पर बस से उतरते और वाहनों पर जाते लोग सिर पर तोलिया रखकर खुद को गर्मी से बचाते हुए।

अलवर शहर के जेल चौराहे पर बस से उतरते और वाहनों पर जाते लोग सिर पर तोलिया रखकर खुद को गर्मी से बचाते हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *