हमीरपुर में आज एक स्कूल वैन चालक द्वारा डंपर चालक की पिटाई की गई है जिसका वीडियो आपके सामने है। बताया जा रहा है कि डंपर ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से हल्की टक्कर मार दी थी, जिसके बाद गुस्साए वैन चालक ने डंपर चालक पर हमला कर दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बेतवा पुल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने वैन में हल्की टक्कर मार दी। हालांकि टक्कर ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन इससे वैन चालक भड़क गया। बताया जा रहा है कि वैन चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और डंपर पर चढ़कर चालक की लात-घूंसे से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी कार सवार ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल वैन चालक और डंपर चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link