Jodhpur-Sabarmati Train Operation Affected | Luni-Marwar Block


उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में होने वाले जरूरी निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। लूनी-मारवाड़ रेलखंड स्थित पाली मारवाड़ और बोमादड़ा स्टेशनों के बीच ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा।

.

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- इस जरूरी तकनीकी कार्य के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण जोधपुर-साबरमती ट्रेन के संचालन समय में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया- निर्माण कार्य और ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 14821 (जोधपुर-साबरमती) को अपने प्रारंभिक स्टेशन जोधपुर से रवानगी में देरी होगी। कार्य के सुचारू संचालन और रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को अलग-अलग तीन दिनों के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

स्टेशन जाने से पहले नोट कर लें ट्रेन का नया समय

तय संशोधित कार्यक्रम के अनुसार- गाड़ी संख्या 14821 (जोधपुर-साबरमती रेलसेवा) के रवाना होने समय में कुछ दिनों में निम्नलिखित बदलाव रहेंगे:

  • 2 अप्रैल: यह ट्रेन जोधपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से पूरे 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
  • 4 अप्रैल: इस ट्रेन के संचालन में बदलाव रहेगा और यह जोधपुर से अपने तय समय की तुलना में 1 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
  • 5 अप्रैल: यह ट्रेन जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से साबरमती के लिए रवाना होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *