आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या:खून से लथपथ 20 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे, हाथ और पंजरे में लगी बुलेट




आरा शहर में बुधवार की रात बदमाशों ने बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से 2 गोलियां मारी गई है। एक गोली बाएं हाथ और दूसरी पंजरे में लगी है। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के चौधरीयाना मोहल्ले वार्ड नंबर-9 निवासी मो. सगीर का बेटा मो. अफरोज (22) है। चौधरियाना इलाके में बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाते थे। मृतक के भाई समीर ने कहा कि बुधवार की सुबह बाइक पार्ट्स खरीदने के लिए पटना गए थे। वहां से ट्रेन से लौट रहे थे। पश्चिम टोला मोहल्ले से होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों से लड़ाई हो गई और उसे गोली मार दी। अफरोज 20 मिनट तक खून से लथपथ सड़क किराने पड़ा रहा। पहचान के लोगों ने परिजन को जानकारी दी। घटना टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ले की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही परिजन तुरंत अफरोज को सदर अस्पताल ले गए पर, उसकी जान नहीं बची। बताया जाता है कि बाइक बनाने के दौरान पार्ट्स बदलने के पैसा को लेकर झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ राजेश कुमार साह ने बताया कि बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वन राज कुमार साह, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। बाइक बनाने को लेकर सौरभ नामक युवक से झगड़ा होने की बात कही जा रही है। नाम सामने आने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई और 2 बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां रजिया परवीन और 2 बहन मुस्कान, नाहिद और एक भाई समीर है। इस घटना के बाद मृतक की मां नाजिया परवीन और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *