दतिया में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार को जानलेवा फायरिंग के एक मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को महज 9 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भेड़पुरा इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर कट्टे से गोली चलाई थी। जिसके बाद घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घायल भारत सोनी ने अस्पताल में बयान देते हुए भेड़पुरा निवासी कल्ली वंशकार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को करन सागर के पीछे से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी कल्ली वंशकार (34) से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 315 बोर का कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी से घटना के कारणों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में सिविल लाइन थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया, जिससे इलाके में फैली दहशत पर भी काबू पाया जा सका।
Source link